
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।जिला धार।। धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्र की विशाल समरसता संकल्प कावड़ यात्रा में इस वर्ष करीब 2500 कावड़ यात्री शामिल हुए। पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में धर्म, आस्था और सामाजिक समरसता की अलख जगा रही है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान करीब 1200 कावड़ यात्रीयो ने जिराबाद में विश्राम एवं भोजन किया वहीं लगभग 1000 कावड़ यात्री गंधवानी स्थित सीरवी धर्मशाला में भोजन करने के बाद कृषि मंडी परिसर में विश्राम किया। इसके पश्चात सभी कावड़ यात्री श्रावण सोमवार के अवसर पर भगवान जबरेश्वर महादेव के दर्शन कर पवित्र जल अर्पित किया गया। बाद में श्रद्धालु अपने-अपने गृह गांवों के मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
समरसता संकल्प कावड़ यात्रा में वासली, कोसदना, टोनगांव, पानवा, खड़की, केशवी, जीराबाद, धनौरा, बलवारी, बोरडाबरा, मलहरा सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के कावड़ यात्री शामिल हुए। कावड़ यात्रियों के हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से यात्रा मार्ग भक्तिमय नजर आया।
धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा गंधवानी क्षेत्र की सबसे बड़ी कावड़ यात्राओं में से एक मानी जाती है। 23 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी बनकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देना भी है।

यात्रा के सफल आयोजन को लेकर धर्म रक्षा समिति एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के भोजन, विश्राम, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए तथा भगवान शिव की आराधना करते हुए अपने गांवों की ओर रवाना हुए।

