A2Z सभी खबर सभी जिले की

देशभर में छाए धनबाद SSP प्रभात कुमार,देश के टॉप-100 IPS में शामिल

 धनबाद एसएसपी_प्रभात_कुमार ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। फेम_इंडिया और एशिया_पोस्ट की ओर से जारी देश के टॉप-100 आईपीएस अधिकारियों की सूची में झारखंड के पांच अधिकारियों को जगह मिली है, जिसमें पॉपुलर पुलिस कप्तान की श्रेणी में प्रभात कुमार शीर्ष पर हैं।धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, त्वरित सुरक्षा कार्रवाई और आम लोगों से मजबूत जनसंवाद को उनकी इस उपलब्धि की बड़ी वजह माना गया है। खास बात यह है कि सूची में धनबाद से जुड़े पूर्व एसएसपी हृदीप पी. जनार्दनन और पूर्व रेल एसपी श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार और पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने भी अपनी जगह बनाई है।

 

Show More
Back to top button