A2Z सभी खबर सभी जिले की

एलआईसी कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हमें विकारों की गुलामी से स्वतंत्र होना चाहिए ----एलआईसी प्रबंधक मोहन सिंह... विश्वदीप मिश्रा को बीमा भूषण सम्मान से किया सम्मानित... देश भक्ति के गीतों ने बांधा समां..



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के धार रोड स्थित कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अभिकर्ताओं के सम्मान के साथ स्थानीय गायक कलाकारों ने राष्ट्र वंदना के तराने प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बीमा सलाहकार विश्वदीप मिश्रा को बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शाखा प्रबंधक मोहन सिंह एवं सहायक प्रबंधक बरखने ने बीमा भूषण सम्मान से सम्मानित कर ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक रूप से स्वतंत्र हो गए हैं, लेकिन हमें अपने विकारों की गुलामी से भी स्वतंत्र होना है। सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा में निरंतर योगदान देकर भी हम राष्ट्र वंदना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को सरल, उत्कृष्ट एवं त्वरित सेवा प्रदान करने के कारण भारत में एलआईसी की विश्वसनीयता लगातार बढ़ी है। सहायक प्रबंधक बरखने ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए मन, वचन और कर्म से देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीमा सुरक्षा प्रत्येक परिवार के लिए अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

सम्मानित बीमा सलाहकार विश्वदीप मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से हम परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं, यह भी देशसेवा और देशभक्ति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सेवाओं और ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि रखने के कारण एलआईसी विश्वास का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम को एलआईसी के अमित चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान परवेज मंसूरी, हरिओम पाटीदार, लक्ष्मण मुकाती, रमेश काग, राधा रावत, दिनेश जैन, गिरीश दीक्षित सहित अन्य अभिकर्ताओं, क्लब सदस्यों एवं एमडीआरटी सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीमा भूषण ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी सचिन पाटीदार ने किया। इस अवसर पर स्थानीय गायक कलाकारों ने देशभक्ति के एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। हेमराज पिपलाद, आहुति राठौर, गणेश शिंदे, सुभाष सोलंकी, हरिओम पाटीदार एवं राधा रावत सहित कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतिया दी। सभी गायक कलाकारों का भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एलआईसी का समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में बीमा सलाहकार, क्लब सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button