A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नागपंचमी पर महावीर व्यायामशाला का भव्य जुलूस

भिलट देव मंदिर में 11 जोड़ी पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच...दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। नागपंचमी के पावन अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत महावीर व्यायामशाला द्वारा सोमवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें व्यायामशाला के सदस्यों, पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ प्राचीन भिलट देव मंदिर पहुंचा।

मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर पारंपरिक प्रतीकात्मक दंगल हुआ। इसमें 11 जोड़ी पहलवान अखाड़े में उतरे और कुश्ती के दांव-पेच के साथ दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुए जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हर रोमांचक दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

महावीर व्यायामशाला के उस्ताद श्याम बाबा आदिवाल ने बताया कि नागपंचमी पर दंगल की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। वहीं अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पारंपरिक खेल कुश्ती और व्यायाम से जोड़ना, खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर महावीर व्यायाम शाला के ट्रेनर यशपाल राणा चौहान, माधव सेन, अशोक सेन, पहलवान भारत कुशवाह, संजय पाटीदार, संजय कुशवाह, लोकेश राठौड़, शिवम सेन सहित अन्य पहलवान सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार एवं कनिष्का कंप्यूटर सेंटर संचालक सचिन दामके ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। नागपंचमी पर हुए आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ खेल और पारंपरिक संस्कृति का संगम देखने को मिला। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने दंगल का आनंद लिया।

Show More
Back to top button