*पिपरिया*। मेहनत और लगन का फल हमेशा मीठा होता है। इसका उदाहरण *ब्राइट केरियर स्कूल* की होनहार छात्रा *रांची बाल्मीक* ने पेश किया। रांची बाल्मीक, जो अजाक्स के जिलाध्यक्ष रविशंकर बाल्मीक की पुत्री हैं, ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में *बॉयस एवं गर्ल्स दोनों वर्गों में सर्वाधिक अंक* प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर *ब्राइट केरियर स्कूल के प्राचार्य सुनील दुबे* ने स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में रांची को *उपहार स्वरूप साइकिल* प्रदान की। प्राचार्य सुनील दुबे ने कहा कि रांची ने पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। शिक्षा के साथ अनुशासन जरूरी है, तभी सफलता मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने रांची की इस उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार ने भी स्कूल प्रशासन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
0 1 minute read


