A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

घाघरा के सेरेंदाग में रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीण आगामी लोक सभा चुनाव में करेंगे वोट का बहिष्कार 

*घाघरा गुमला*

 

*घाघरा के सेरेंदाग में रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीण आगामी लोक सभा चुनाव में करेंगे वोट का बहिष्कार

 

Related Articles

 

घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग बाजार के समीप आधा दर्जन से अधिक गॉव के सैकड़ो महिला पुरुष बैठक कर सड़क नही बनने पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके पूर्व सोमवार को भी सरांगो नवाटोली बगीचा में बैठक कर 8 बूथ के सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष बैठक कर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था। एक ओर वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिले के अधिकारी नित कई निर्देश जारी कर रहे है इसके विपरीत प्रखंड के अधिकारी वोट बहिष्कार के निर्णय के उपरांत उन तक पहुँच वोट बहिष्कार के कारण को जानना भी मुनासिब नही समझ रहे और वोट बहिष्कार को लेकर शुक्रवार को पुनः सेरेंदाग बाजार के समीप शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जहां सर्वसम्मति से रोड नही तो वोट नही का निर्णय नारे लगाते हुवे किया गया।

 

*रोड नहीं बना तो आगामी लोकसभा चुनाव में एक मुफ्त सभी ग्रामीण मिलकर करेंगे वोट का बहिष्कार* *वकील खेरवार*

 

उक्त बैठक में वकील खेरवार ने कहा कि जंगल पहाड़ो में निवास करने वाले आदिम जनजाति एवं आदिवासी परिवार ठगे महसूस कर रहे है। सरकार आदिवासी की हितैसी होने की बात तो कहती है लेकिन इटकिरी से भैसबथान, तुयमु, सेरेंदाग, केचकी, जालिम के आदिम जनजाति एवं आदिवासी जन सड़क नही बनने से धूल फांकने को विवश है। बॉक्साइट ट्रकों के कच्ची रास्ते मे गुजरने से घरों में रखे खाने तक दूषित होता है। रतींद्र भगत ने कहा कि करीब 50 वर्स पूर्व सड़क बना था लेकिन अब कालीकरण सड़क का नामोनिशान भी शेष नही बचा है। बॉक्साइट से करोड़ो का राजस्व सरकार को जाती है लेकिन सड़क बनाना सरकार आवश्यक नही समझती। बैठक को महादेव भगत, रामेश्वर राम, अनिता देवी, हरिश्चंद्र भगत, समीर लोहरा सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया। मौके पर सेरेंदाग, रिशापाट, तियमु, भैसबथान, केचकी, जालिम सहित अन्य गॉव के महिला पुरुष शामिल थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!