A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

गुमला।पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।पुल निर्माण में लेवी की मांग करने वाले 4 उग्रवादियों को हथियार एवं गोली के साथ किया गिरफ्तार।गुमला एस पी श्री शम्भू कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि विगत दिनों घाघरा प्रखंड क्षेत्र में उतरी कोयल नदी में चले रहे पुल निर्माण कार्य मे मजदूरो के साथ मारपीट एवं लेवी की मांग करने की जानकारी प्राप्त हुई थी।जिसके बाद तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर केस के अनुसंधान के लिए एस डी पी ओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।जिसका संबंध पूर्व में भी रंगदारी, लूट इत्यादि घटना में रहा है।एक अपराधी केश्वर लोहरा उग्रवादी संगठन जे जे एम पी का सदस्य रहा है।अन्य गिरफ्तार अपराधी हीरा उराव, नयका उराव एवं लखीराम उराव शामिल है उन लोगो के पास से पुलिस ने चार राइफल एवं 86 राउंड कारतूस एवं तीन मोबाइल फोन बरामद की है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!