A2Z सभी खबर सभी जिले की

*पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज; हालत गंभीर*

 

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,,

धनबाद:सिंह मेंशन के युवराज व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

शनिवार की शाम उनकी हालत अधिक गंभीर हो गई। इस बात की जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

रागिनी सिंह ने लिखा कि निराशा के बादल छंट जाएंगे, सूरज की किरणें फिर से चमकेंगी। हर रात के बाद सूरज उगता है, आपका साथ है तो कठिन दौर भी गुजर जाएगा। हमारे दिलों के अजीज संजीव जी स्वास्थ्य के कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

उन्हें फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं और आप सभी से भी यही प्रार्थना करती हूं। इस खबर के सामने आते ही संजीव सिंह के समर्थकों में बेचैनी व चिंता की लहर दौड़ गई है।

लोग कर रहे स्वस्थ्य होने की कामना*

सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि संजीव सिंह हाल ही में ग्यारह अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेल पर जेल से रिहा हुए थे। वह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में जेल में बंद थे।

आठ साल बाद उन्हें जमानत मिली थी। उल्लेखनीय है कि आगामी 27 अगस्त को धनबाद न्यायालय में नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला आना है, ऐसे में संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर ने राजनीतिक गलियारों से लेकर समर्थकों तक सभी को गहरी चिंता में डाल दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!