A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण का सपना साकार - शिवानी जैन एडवोकेट 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण का सपना साकार – शिवानी जैन एडवोकेट

ऑल ह्यूमंस सेव एंड फोरेंसिक फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने मिशन शक्ति के तहत उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवायें जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 आज के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जी, शालू सिंह एडवोकेट, थिंक मानवाधिकार संगठन की एडवाइजरी बोर्ड कमेटी मेंबर डॉ कंचन जैन ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ सभी छात्राओं को निर्भीक होकर सहायता लेने की अपील की। मिशन शक्ति माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु और बगैर डरे अपने क्षेत्र में कार्य करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, श्रीराम अकाउंट्स एंड लॉ इंस्टीट्यूट के निर्देशक डॉ नरेंद्र चौधरी, संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, डॉ राजेंद्र कुमार जैन आदि ने कहा कि कानून के समक्ष सभी समान है और बिना किसी भेदभाव के कानून के समान संरक्षण के हकदार है।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (पीआरआईटी) द्वारा वर्तमान में 25 जिलों में लगभग 3693 महिला प्रधानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 26 हजार महिला प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना अभी शेष है।

महिला ग्राम प्रधानों को न सिर्फ गांव की सूरत बदलने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति भी उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

शिवानी जैन एडवोकेट

डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Show More
Back to top button