

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। खेत की फसल को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र व बहू पर सास-ससुर समेत अन्य परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गाँव निवासी नंदकिशोर पाल ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बोई हुई फसल को उनके बड़े पुत्र दिनेश द्वारा कटवा लिया गया। इसका विरोध करने पर पुत्र दिनेश और बहू राजकुमारी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटियां बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे सभी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सक के अनुसार नंदकिशोर और उनकी पत्नी का इलाज किया गया और अब उनकी हालत सामान्य है।कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।