A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:खेत से लौट रहे किसान को बेवजह पीटा, मुकदमा दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमरी निवासी तुलसीदास पुत्र जागे ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, वह रात करीब नौ बजे गांव के पप्पू पाण्डेय के खेत में पानी लगाकर उसी के साथ वापस लौट रहा था। पीडित ने बताया कि, जैसे वह मुखिया यादव और चौधरी सिंह के मकान के पास पहुंचा तो कमल सिंह ने पीछे से आकर पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीडित ने बताया कि, उसने जब विरोध किया तो कमल सिंह ने पास पडे बडे बडे पत्थरों से मारना शुरू कर दिया जिससे उसके शरीर में गंभीर चोँटें आईं हैं पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!