A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार

जनपद हमीरपुर के ग्राम पंचायत बिवांर में सीसी रोड में जांच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर जांच अधिकारी ने दुबारा सीसी रोड डालने का आदेश् दिया। आदेश के अनुसार ग्राम सचिव हरिश्चंद्र ने सीसी रोड को उखाड़ कर दुबारा से निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। बताते चले की ग्राम बिवांर में चिलेहटा रोड से जुड़ी हुई सड़क में सीसी रोड का निर्माण जनवरी 2025 में हुआ था । शिकायतकर्ता के अनुसार सड़क बनाने में गुणवत्ता से समझौता करते हुए बहुत ही घटिया निर्माण कराया गया है , 1 नंबर ईंट की जगह 3 नंबर का इस्तेमाल एवं मोरंग की जगह डस्ट का प्रयोग एवं सीमेंट मानक के अनुसार प्रयोग में नहीं ली गयी जिसकी वजह से सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। निश्चित ही यह जाँच ग्राम प्रधान एवं अलाधिकारियों पर सवालिया निसान खड़ा करती है , सरकारी धन का भुगतान करा कर बंदरबाँट कर लिया गया है।

पुनः निर्माण

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!