A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सेंधवा में सर्व आदिवासी समाज की बैठक, 18 जुलाई को होगी अगली रणनीतिक बैठक

सेंधवा, बड़वानी। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) की तैयारियों को लेकर आज सेंधवा में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा सहित 9 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के हक, अस्तित्व और स्वाभिमान की आवाज बुलंद करने का अवसर है। समाज के लोगों ने विस्थापन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को सर्व आदिवासी समाज की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा, इसकी अंतिम घोषणा की जाएगी तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी।बैठक में आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद ब्रह्माणे, समाजसेवी राजेश भाई कनोजे, गेंद्राम भाई डावर, सुमली बाई सहित सेंधवा विधानसभा के विधायक मोंटू सोलंकी एवं सर्व आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी, युवा और समाजजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button