मध्यप्रदेश

कटनी/ आरटीओ की मनमानी: राज्य शासन के तुगलकी निर्णय ने वाहन स्वामियों को किया बेहाल, सतना-जबलपुर की दौड़ लगाने को मजबूर

दर-दर भटकते वाहन स्वामी, जिम्मेदार मौन

कटनी आरटीओ की मनमानी: राज्य शासन के तुगलकी निर्णय ने वाहन स्वामियों को किया बेहाल, सतना-जबलपुर की दौड़ लगाने को मजबूर
कटनी। जिला परिवहन कार्यालय (RTO) की चौखट पर आज हजारों वाहन स्वामी अपनी किस्मत और सरकार की नीतियों को कोसते नजर आ रहे हैं। राज्य शासन के एक अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय ने कटनी के परिवहन व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले छोटे वाहन चालक अब फिटनेस के एक कागज के लिए सतना, रीवा और जबलपुर के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि स्थानीय विभाग गहरी चुप्पी साधे बैठा है।

दर-दर भटकते वाहन स्वामी, जिम्मेदार मौन
कटनी आरटीओ में मैनुअल फिटनेस व्यवस्था बंद होने के बाद से ही वाहन स्वामियों की ‘दर-दर की ठोकरें’ शुरू हो गई हैं। जिले के ट्रांसपोर्टर्स और ऑटो चालकों का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी स्थानीय तैयारी के पुरानी व्यवस्था को बंद कर दिया। अब एक छोटे से ई-रिक्शा या ऑटो को फिटनेस कराने के लिए सौ किलोमीटर दूर दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस संकट के बीच आरटीओ प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। जिम्मेदार अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि जब कटनी में ऑटोमेटेड स्टेशन नहीं था, तो वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!