A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद #पांढुर्णा में बीएलबीसी की दिसंबर 2025 तिमाही बैठक सम्पन्न, बैंकिंग प्रगति एवं शासकीय योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

जनपद #पांढुर्णा में बीएलबीसी की दिसंबर 2025 तिमाही बैठक सम्पन्न, बैंकिंग प्रगति एवं शासकीय योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज जनपद सभाकक्ष, पांढुर्णा में अग्रणी जिला प्रबंधक की अध्यक्षता में बीएलबीसी की दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें डीडीएम नाबार्ड सहित सभी बैंक के शाखा प्रबंधक एवं शासकीय ऋण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

बैठक के दौरान सीडी रेश्यो की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा बैंकिंग गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण, ऋण वितरण में प्रगति और शाखावार उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की गई।
विभागीय योजनाओं में – पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, अनुसूचित जाति/जनजातीय विभाग अंतर्गत प्रायोजित योजना, पशु केसीसी तथा मत्स्यपालन केसीसी इत्यादि योजनाओं के संबंधित प्रकरणों की स्थिति, लंबित मामलों के कारण एवं उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ISS 2.0 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से प्रकरणों की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में DEAF Accounts की बैंक शाखावार स्थिति पर चर्चा कर शासकीय मद की राशि के लंबित खातों की सूची शीघ्र निस्तारण के लिए बैंक शाखाओं को प्रदत्त कर अद्यतन कार्यवाही को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश प्रदान किए गए।

डी डी एम नाबार्ड द्वारा ब्लॉक में संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई वार्षिक साख योजना 2026-27 की जानकारी सदन को दी गई।

बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!