A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में प्रशासनिक मजबूती की ओर बड़ा कदम: जिला संयोजक कार्यालय के लिए 10 कर्मचारियों की पदस्थापना

पांढुर्णा में प्रशासनिक मजबूती की ओर बड़ा कदम: जिला संयोजक कार्यालय के लिए 10 कर्मचारियों की पदस्थापना

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने नवगठित पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पांढुर्णा में ‘जिला संयोजक कार्यालय’ के सुचारू संचालन के लिए छिंदवाड़ा से 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। यह कदम जिले में जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

शासन के आदेशानुसार श्री उमेश सतानकर को प्रभारी जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त श्रीमती प्रियंका सैयाम को क्षेत्र संयोजक, श्री अजय मर्सकोले को मण्डल संयोजक तथा श्री राजेश कुमार महोबिया को लेखपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। सहायक ग्रेड-2 के रूप में श्रीमती माला बरठी एवं श्रीमती सुनंदा पराते, सहायक ग्रेड-3 के रूप में श्री नीरज बागड़े एवं श्रीमती संध्या डेहरिया तथा भृत्य पद पर श्री मधुकर इरपाची एवं श्री मुकेश भलावी को पांढुर्णा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2023 में पांढुर्णा को नया जिला घोषित किए जाने के बाद से विभिन्न विभागों के स्वतंत्र कार्यालयों की स्थापना की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस नवीन पदस्थापना से जिले में जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास संबंधी योजनाओं के संचालन में तेजी आएगी तथा स्थानीय नागरिकों को अब अपने कार्यों के लिए छिंदवाड़ा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे प्रशासनिक सुविधा और पारदर्शिता दोनों में वृद्धि होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!