
आवारा पशु/मवेशी एवं श्वान नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
नगर में सुरक्षा, व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य संरक्षण के लिए कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश
पांढुरना – कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में आवारा पशुओं और श्वानों के नियंत्रण पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। नगर में आवारा पशुओं के कारण समस्याओं के समाधान और श्वान काटने की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को दुर्घटनाओं और असुविधाओं की रोकथाम की प्राथमिकता, चेतावनी साइन बोर्ड लगाने, मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाने और श्वानों की नसबंदी, टीकाकरण की योजना बनाने को कहा गया। जनजागरूकता बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया।

बैठक में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्दार्थ पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक,जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी, प्रबंधक लीड बैंक पांढुर्णा श्री चिरंजीवी झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
