A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल चोर हुआ गिरफ्तार। 3 चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद

बस्ती
।। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल चोर हुआ गिरफ्तार। 3 चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद।।

जनपद बस्ती में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेंट फ्रांसिस स्कूल, चननी के पास से अभियुक्त को 03 अदद चोरी के मोबाइल फोन और 1240 रुपये नकद के साथ दबोच लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

⭐अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0–477/2025, धारा 35(1) BNSS, 317(2), 317(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्टर

Related Articles

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button