
बानसूर के श्री गिरधर गौशाला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने शिरकत की। इस अवसर पर बलबीर छिल्लर ने कहा कि आज के युवा गौ माता की सेवा करने के लिए आगे आ रहे हैं, जो कि एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलराम दास ने कहा कि आज का युवा अपने जन्मदिवस पर फिजूलखर्ची ना करके गौमाता की सेवा कर रहे हैं, जो कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में फैल रही भ्रांतियों से दूर होकर समाजसेवा कार्य में जुटें, जिससे कि भारतीय संस्कृति का ज्ञान व अनुभव मिलेगा।
इस अवसर पर युवा नेता सुनील जाट को गौमाता की सेवा करने पर माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव व उनकी टीम ने सुनील जाट का 51 मीटर साफा पहनाकर सम्मानित किया। सुनील जाट ने कहा कि चाहे समाज हो या गौमाता की सेवा करना हो, हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, भामाशाह व समाजसेवी मोहन यादव डाबरिया, यादव समाज अध्यक्ष सुभाष यादव बुराला, मंडल अध्यक्ष करण ओला, अभिमन्यु चौधरी, रतन मीणा, अमर सिंह बूरा, सतपाल चौधरी, बिल्लू पहलवान, देवेन्द्र कुमार चौधरी मौठूका, हवासिंह चौधरी, यादराम यादव, विजय जाट, रमेश नाहर, मंगलराम, सतीश चौधरी, रोशन सूबेदार, रामवतार मीणा, पूर्व सरपंच कैलाश यादव, जयसिंह मीणा, सीताराम मीणा, भैरू मीणा, अमनदीप खोजा, गजेन्द्र चौधरी, एडवोकेट नवीन चौधरी सहित कई युवा मौजूद रहे।
