A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

किशोरी के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ केस

किशोरी के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। किशोरी के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के गंगाबक्श का पुरवा जेवई निवासी इरफान की पत्नी रोजाना निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्कीस मई को रात आठ बजे लीलापुर थाने के आरोपी अमरनाथ ने शादी का झांसा देकर उसकी सोलह वर्षीया पुत्री को अपहृत कर लिया। पीडिता के परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। इस बीच आरोपी सत्ताईस मई को दिन में उसे रानीगंज कैथौला बाजार छोडकर चला गया। पीड़िता ने किशोरी के साथ थाने पहुंचकर घटना के बाबत पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Show More
Back to top button