A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*खड़े ट्रक में आयशर कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत* 

*खड़े ट्रक में आयशर कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत* 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

 

Related Articles

मैनपुरी,कुरावली। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र में ग्राम शरिफपुर के निकट हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आईसर कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे आईसर कैंटर में सवार ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बुधवार की सुबह लगभग 5:30 बजे क्षेत्र के ग्राम शरिफपुर में हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आईसर कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 30 वर्षीय आईसर कैंटर चालक मोनू पुत्र महावीर निवासी ग्राम नगला बीरबल थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कैंटर वाहन में फंसे चालक मोनू को घायल अवस्था में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में मोनू की मौत हो गई। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा मृतक के सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

Show More
Back to top button