A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026″ अंतर्गत केज स्थापना/संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

पांढुर्णा जिले में मत्स्य क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा, 20 मई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026″ अंतर्गत केज स्थापना/संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

पांढुर्णा जिले में मत्स्य क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा, 20 मई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026″ अंतर्गत केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन आमंत्रण सूचना मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर लागू की गई “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026” अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मत्स्योद्योग विभाग, जिला पंचायत एवं निकाय के चयनित जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा उद्यमी मॉडल अंतर्गत निवेशकों/उद्यमियों द्वारा केजों व अन्य गतिविधियों जैसे-केज एवकाकल्चर, एक्कापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने एवं सत्स्योत्पादन में वृद्धि हेतु निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करते हुए प्रदेश के मात्स्यिकी क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से फिश हैचरी, आईस प्लान्ट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचनाओं के विकास के लिए बैंक ऋण सुविधा, व्याज सबवेंशन तथा तकनीकी सहायता प्रदान किये जाने के लिए आवेदन आंमत्रित किये जाते हैं।

इच्छुक निवेशक/उद्यमी दिनांक 20 मई 2026 तक कार्यालयीन दिवस/समय में आवेदन (डी.पी. आर. व अन्य समस्त वांछित दस्तावेजों सहित) जिले के मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय एवं विभाग की वेबसाइट www.mpfisheries.gov.inसे भी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक मत्स्य उद्योग छिंदवाड़ा/पांढुर्णा प्रभारी अधिकारी श्री संजय अंबुलकर एवं मत्स्य निरीक्षक अधिकारी अनामिका सिंह से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!