मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पारदर्शी प्रशासन के दावों पर सवाल, रिश्वतखोरी बनी चिंता का विषय

पारदर्शी प्रशासन के दावों पर सवाल, रिश्वतखोरी बनी चिंता का विषय
WhatsApp Facebook

पंडरिया। राज्य में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर लगातार सामने आ रहे मामलों ने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार पिछले 29 महीनों में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों द्वारा 161 रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक मामले राजस्व, शिक्षा और पुलिस विभाग से जुड़े पाए गए हैं, जहां आम नागरिकों को अपने वैधानिक कार्य करवाने के लिए भी रिश्वत की मांग का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार जमीन नामांतरण, सीमांकन, रिकॉर्ड सुधार, मुआवजा भुगतान, निर्माण कार्यों का भुगतान, पेंशन तथा बिजली कनेक्शन जैसे कार्यों में सबसे अधिक रिश्वत मांगी गई। इन मामलों में 45 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि भी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी कानून के शिकंजे में आए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्वतखोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि शासन व्यवस्था में जनता के विश्वास को कमजोर करने वाली गंभीर समस्या है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई बार बिना रिश्वत दिए काम नहीं होने की शिकायतें सामने आती हैं।
पंडरिया सहित पूरे प्रदेश में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने, ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने तथा दोषियों को त्वरित दंड देने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सरकारी तंत्र में विश्वास बहाल हो सके।