A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में राउंड टेबल इंडिया की पहल, हिंदू सेवा सदन अस्पताल को दी BiPAP मशीन

वाराणसी में राउंड टेबल इंडिया की पहल, हिंदू सेवा सदन अस्पताल को दी BiPAP मशीन

नवंबर 11, 2025,
रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखण्ड आजतक न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। राउंड टेबल इंडिया से संचालित राष्ट्रीय सामाजिक पहल HEAL (हेल्थकेयर, एजुकेशन, असिस्टेंस एंड लर्निंग) के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल, बांसफाटक को एक अत्याधुनिक BiPAP मशीन (बायपैप मशीन) प्रदान की गई। यह मशीन श्वास संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस उपकरण की उपलब्धता से अब मरीजों को बेहतर एवं त्वरित उपचार मिलेगा, जिससे जीवन रक्षक सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
राउंड टेबल इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि HEAL परियोजना के माध्यम से देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक इस योजना के तहत विभिन्न राज्यों के अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण जैसे वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम, और BiPAP मशीनें प्रदान की जा चुकी हैं। इन पहलों से देशभर में हजारों जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला है।
नेशनल प्रेसिडेंट रचित बंसल ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना राउंड टेबल इंडिया का संकल्प है। उन्होंने बताया कि संगठन न केवल स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दे रहा है। उपस्थित अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में ऐसे प्रयास वाराणसी समेत पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट रचित बंसल, एरिया 8 चेयरमैन निखिल अग्रवाल, वाराणसी रॉयल राउंड टेबल 218 (VRRT 218) के चेयरमैन रजत गुप्ता तथा वाराणसी रॉयल लेडीज़ सर्कल 131 (VRLC 131) की चेयरपर्सन दिव्या पंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!