
*कांकेर में धर्मांतरण का विरोध: सर्व समाज ने दिया ज्ञापन तहसीलदार को*
कांकेर, में 10 नवंबर सोमवार को राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, के द्वारा आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन के विरोध में आज सर्व समाज के लोगों ने बैठक रखी। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
सर्व समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में वीर महापुरुषों का फोटो लगाकर ईसाई धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा था, जिसका सर्व समाज ने विरोध किया है। कहा कि यह समाज के लिए हानिकारक है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा ने वीर महापुरुषों के छायाचित्र पर ईसाई समुदाय के लोगों के पोस्टर के माध्यम से सोशल मीडिया में वायरल करके समाज को बरगलाने का काम किया है। बैठक में आसपास के सरपंच, ग्रामीण, सर्व समाज के पदाधिकारी और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और स्वयंसेवक संगठन कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*धर्मांतरण के मुद्दे पर सर्व समाज की मांग*
*धर्मांतरण पर रोक लगाई जाए ईसाई धर्मांतरण को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई की जाए वीर महापुरुषों के छायाचित्र का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की जाए*