A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पांच दिनों से बिजली-पानी संकट, आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-34 किया जाम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। नगर के वार्ड संख्या-19 सिचौली पुरवा में पिछले पांच दिनों से बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रविवार को रश्मि पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली और पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button