
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- डीग जिले में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 1 सितंबर को जड़खोर धाम का दौरा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रह राज्य मंत्री का 1 सितंबर को जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसके लिए डीग कामां बीच जड़खोर धाम में आगमन से पहले बुधवार को डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और एसपी ओम प्रकाश मीना ने धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जड़खोर धाम ब्रज मंडल का पावन स्थल है, जो अरावली की पहाड़ियों में बसा हुआ है। यह स्थान श्रीकृष्ण-बलराम की गोचर भूमि और घनश्याम दास बाबा जी की समाधि के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलीपैड, सभा स्थल, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बिजली की ढीली तारों को ठीक करने, कीचड़युक्त रास्तों को दुरुस्त करने और गड्ढे भरने के निर्देश दिए। स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल शौचालय और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था पर भी जोर दिया। एसपी ओम प्रकाश मीना ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता की जानी चाहिए।
