A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी नववर्ष से पहले बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

चार पहिया वाहन से 209.16 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

आगामी नववर्ष से पहले बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

चार पहिया वाहन से 209.16 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

 

 

 

आगामी नववर्ष के मद्देनज़र कैमूर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर यूपी की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी इसी क्रम में सोमवार की शाम एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक ने पहले गति धीमी की, फिर अचानक रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। पुसौली के पास तस्कर वाहन मोड़कर यूपी की ओर भागने लगे, लेकिन दोनों ओर से घेराबंदी कर उत्पाद विभाग की पुलिस ने वाहन सहित दो लोगों को दबोच लिया तलाशी के दौरान चार पहिया वाहन से कुल 209.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 19 पेटी 8 PM फ्रूटी और 5 पेटी रॉयल चैलेंजर्स शामिल है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

 

छोटू, पिता–सुरेंद्र सिंह, निवासी–ग्राम अमाँव, थाना–कर्मचट, जिला–कैमूर

 

अजीत, पिता–सिपरसन सिंह, निवासी–ग्राम अमेठ, थाना–मोहनिया, जिला–कैमूर

 

उत्पाद विभाग ने चार पहिया वाहन को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है इस बड़ी धरपकड़ से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की सक्रिय कार्यशैली की चर्चा आम जनता में जोरों पर है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!