A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरध्य गुरु महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आरध्य गुरु महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम मे भाजपा धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, जिला अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश तोमर, पार्षद लोकेश मुकाती, पूर्व पार्षद सीताराम सोलंकी, संघ प्रमुख गोविंद सोनी, निखिल साधो, पवन पाटीदार, आशीष गंगवाल, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदीप सोनी, यशवंत बड़वाया, कांतिलाल सोलंकी, विक्रम सोलंकी, संदीप जाजमे, विश्वदीप मिश्रा, सुखदेव राठौर, संतोष बागेश्वर, राजा पाठक, उपस्थित रहे।

वाल्मीकि समाज के चौधरी अनिल तोमर ने बताया कि वाल्मीकि जी न केवल आदि कवि के रूप में हमारे साहित्य और संस्कृति के महान स्तंभ हैं, बल्कि उन्होंने हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराया। उनकी रचना रामायण आज भी मानवता, सत्य, धर्म और न्याय की अनुपम प्रेरणा का स्रोत है। वाल्मीकि जयंती हमें न केवल उत्सव का अवसर देती है, बल्कि यह आत्ममंथन और समाज के उत्थान का मार्ग भी दिखाती है।

इसी उपलक्ष्य में जाहरवीर गोगा देव मंदिर परिसर में श्री महर्षि वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं मनावर नगर के भाजपा कांग्रेस के अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के ओम प्रकाश घारू, दिनेश तोमर, अनिल रेवाल, कुंदन फथरोड, सुदेश घारू, अजय घारू, दीपक घारू, हर्ष रेवाल, तरुण घारू, यश तोमर, अमन फथरोड, सौरभ घारू, कालू तोमर, दमन घारू, विक्की तोमर, निलेश तोमर, धर्मेन्द्र गोसर, चंदन आदिवाल, बंटी ऊंटवाल, विशाल चौहान, नीरज गर्ग, मुकेश बागेश्वर आदि समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!