A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे सहित क्षेत्र में रही गणतंत्र दिवस की धूम 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की धूम कस्बे सहित क्षेत्र में रही और सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूलों की प्रभात फेरियों के निकलने का सिलसिला जारी रहा वहीं सरकारी प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में ध्वजवारोहण किया गया।

Related Articles

कस्बे की तहसील में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया तो वहीं कोतवाली प्रांगण में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने झण्डा फहराया जबकि नगरपालिका में चेयरमैन रजा मोहम्मद ने झण्डा फहराया वहीं कस्बे की सरकारी अस्पताल में अधीक्षक डा. रजत रंजन तिवारी ने झंडा फहराया और वन विभाग कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी ने ध्वजारोहण किया..

इसके अतिरिक्त स्कूलों की प्रभात फेरियां दोपहर तक निकलती रहीं और सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए वहीं मुख्य चौराहे थाना चौराहा और मलीकुआ चौराहा में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!