A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में हर्ष फायर के साथ शांति एवं उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। साथ ही मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा आम नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया। श्री चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजन को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, झांकी एवं परेड में विजेता टीम को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!