A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में 20 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलनः संघ शताब्दी वर्ष के लिए घर-घर रुद्राक्ष और पीले चावल देकर दिया जा रहा निमंत्रण

मांडू में 20 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलनः

संघ शताब्दी वर्ष के लिए घर-घर रुद्राक्ष और पीले चावल देकर दिया जा रहा निमंत्रण

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मांडू/मांडू नगर में 20 जनवरी को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए रविवार रात से नगर, ग्राम जामनिया, कनडीपुरा, झाबरी और सागर नीलकंठ मंदिर क्षेत्र सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर रुद्राक्ष और पीले चावल (अक्षत) और निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के घरों में निमंत्रण दे रहे हैं। इस निमंत्रण को एकता, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जा रहा है। यह लोगों को धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने तथा सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का एक पारंपरिक तरीका है।

पीले चावल देना एकता का प्रतीक माना जाता

पीले चावल देने की यह परंपरा लोगों को विशेष आयोजनों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का एक तरीका है। हल्दी और चावल का मिश्रण शुभ और पवित्र माना जाता है, जो आयोजन की पवित्रता को दर्शाता है। इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के संयोजक ओम यादव, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ,रविंद्र परिहार,नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, जयंत परिहार, पंकज चौधरी प्रसून, सुरेश सेन और शिवराम वर्मा सहित अन्य सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल, रुद्राक्ष साथ ही भगवा ध्वज जैसी सामग्री देकर निमंत्रण दे रहे हैं।

Show More
Back to top button