

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर, 13 मार्च।जिला खेल कार्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गुरुवार को हैंडबॉल और टेनिस प्रतियोगिताओं के मुकाबले पूरे जोश और रोमांच के साथ संपन्न हुए, जिनमें विजेता खिलाड़ियों और टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।

जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जूनियर वर्ग बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्राथमिक विद्यालय मेरापुर और स्टेडियम हमीरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्राथमिक विद्यालय मेरापुर ने 3-1 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि स्टेडियम हमीरपुर उपविजेता रहा।
वहीं जूनियर वर्ग बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम हमीरपुर और प्राथमिक विद्यालय मेरापुर आमने-सामने रहे। इस मुकाबले में स्टेडियम हमीरपुर ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि प्राथमिक विद्यालय मेरापुर उपविजेता रहा।
इसके अलावा जूनियर वर्ग बालक टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक एकल वर्ग में पियूष बाजपेयी विजेता और उप बाजपेयी उपविजेता रहे।
अंडर-14 बालक युगल वर्ग में फिरोज, विवेक व अर्थ विजेता रहे, जबकि कार्तिक व विकास उपविजेता बने।
अंडर-18 बालक एकल वर्ग में मयंक विजेता और दिवाकर उपविजेता रहे।
अंडर-18 बालक युगल वर्ग में विजय, अनिकेत व प्रेम विजेता रहे, जबकि सत्यवीर व सौरभ उपविजेता बने।
जूनियर वर्ग बालिका टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में आनंदी विजेता और अर्चिता उपविजेता रहीं।
अंडर-14 बालिका युगल वर्ग में सोनिया व आनन्दी विजेता रहीं, जबकि इशू व वंदना उपविजेता रहीं।
अंडर-18 बालिका एकल वर्ग में मेनका विजेता और निधि उपविजेता रहीं।
अंडर-18 बालिका युगल वर्ग में रोशनी व अंजली विजेता रहीं, जबकि अनारा व रश्मी उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खेल मैदान में जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल रहा। जिला खेल कार्यालय ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।