

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार को मौसम के अचानक पलटी मार देने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर पंचायत के अलाव दिन में गायब रहने से लोगों को शीतलहर से बचने के लिए खुद के अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिन भर लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से पशु पक्षी बेहाल रहे।

बुधवार को सुबह से चटख धूप खिलने के बाद गुरुवार को मौसम बिगड़ गया। भीषण कोहरे के साथ शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। तापमान लुढकने से लोग दिनभर ठंड से ठिठुरते नजर आए। नगर पंचायत के अलावा प्रमुख स्थानों से दिन में गायब रहे। लोगों खुद के अलाव जलाकर ठंड से बचाव करने को मजबूर होना पड़ा।
