A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेप्रयागराज

लालापुर में अवैध बालू खनन का खुला खेल!

नदी तक रास्ता बनाने की तैयारी, प्रशासन फिर भी मौन

बारा (प्रयागराज)। लालापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी तरहार में एक बार फिर अवैध बालू खनन का खेल खुलेआम चलने की शिकायत ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। क्षेत्र के अखिलानंद त्रिपाठी ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि यमुना नदी से अवैध बालू खनन कर उसके परिवहन के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है, जबकि यह मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पहले भी इसी स्थल पर अवैध खनन का प्रयास किया जा चुका है, जिसकी सूचना कई बार दी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल,खान अधिकारी प्रयागराज और एसओ लालापुर को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि “इतने अखबारों में बार-बार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर यह खनन माफिया इतने बेखौफ कैसे हैं?” ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या अब नदी के तट तक रास्ता बनने दिया जाएगा या प्रशासन अंतिम समय में रोक लगाएगा? ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो न केवल नदी की धारा बल्कि आसपास के ग्रामीण मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएंगे।स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!