
कोटपुतली के स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल प्रशिक्षुता मेला एवं जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सांसद ने कहा कि आई.टी.आई. में निकट भविष्य में मेकैनिक मोटर व्हीकल, आटोमोबाईल प्रोसेंसिग, इलेक्ट्रीकल व्हीकल ट्रेड शुरू किए जाएंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, डाईकिन, टोयोटो कम्पनी के चैप्टर कोटपुतली, बानसूर एवं विराटनगर में आरम्भ करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे है।

शिविर में 28 कम्पनियों ने 1750 रिक्तियों के साथ 1842 आशार्थियों को साक्षात्कार कर 856 युवाओं को प्राथमिक रूप से चयनित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अशोक बागोरिया ने रोजगार सहायता शिविर में 125 महिला आशार्थियों का महिला सखी के रूप में चयन किया। प्रधानमंत्री प्रशिक्षुता मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया, जिसमें 5 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं।
इस दौरान विधायक कोटपुतली हंसराज पटेल, नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, सुरेश बादलीवाल, टीटू प्रधान, सतवीर, जयराम गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि, प्रतिभागी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।