वाराणसी चौक थाना अंतर्गत आजाद स्पोटिंग क्लब हड़हा की ओर से सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नू लाल मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी और सभी सदस्यों सहीत हड़हा निवासियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया, शास्त्री नवरात्रि के पावन अवसर पर क्लब की ओर से विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है, इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढाते हुए विधि विधान से प्रतिमा स्थापना की और श्रद्धा भक्ति ढोल नगाड़ों के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया, पूरे आयोजन में क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य की सक्रिय भूमिका रही, समाजसेवियों और गढ़ मान्य नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा को अधिक बढ़ाया, स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और उल्लास के साथ मां दुर्गा की आराधना की पूजा किया भजन कीर्तन और संस्कृति प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय में बना दिया, श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता सहयोग और सकारात्मक दिशा प्रदान करते है ,
रिपोर्टर: श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी उत्तर प्रदेश ,

