

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर। क्षेत्र में पड रही भीषण सर्दी और कोहरे के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों से सम्बद्ध स्कूलों की छुट्टियां बढा दी गई हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में पड रही भीषण सर्दी कोहरा और शीतलहर को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को आगामी 26 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया गया है इस दौरान अध्यापक स्कूलों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे उक्त जानकारी आलोक सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर ने पत्र जारी कर दी।