A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच शहर में आगामी 1 से 3 मई तक होगा , नानी बाई के मायरे का भव्य आयोजन

नीमच। आयोजन की शुरूवात एक मई की शाम 4 बजें भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नीमच सिटी रोड़ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में सभी महिलाएं पारंपरिक वैशभूषा में लाल चुनरी पहनेगी, और मातृ शक्ति का परिचय देगी। आयोजन की इसी श्रंखला में दो मई को नानी बाई के मायरे के दौरान शाम 7 से 10 बजे तक महारास और कथा आयोजित होगी। फिर तीन मई को अग्रवाल महिला जागृति समिति द्वारा नानी बाई का भात लाया जाएगा, जो बावड़ी वाले बालाजी से महाराणा बंगले स्थित आयोजन स्थल तक ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेगा। गौरतलब है कि, बृज नंदिनी महिला मंडल द्वारा नीमच शहर के महाराणा बंगला, कोर्ट के पीछे तीन दिवसीय नानी बाई के मायरे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रख्यात कथा वाचक विनोद भैया राठौर के मुखारविंद कथा का वाचन होगा। आयोजन में पहले दिन नरसिंह भगवान की जन्मकथा एवं भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। दुसरे दिन नरसिंह भगवान की भक्ति और नानीबाई की कथा के साथ ही राधे कृष्ण का महारास होगा। कथा के तीसरे दिन नानीबाई का भात भरा जाएगा। इस भव्य आयोजन में मारूति रामायण मंडल नीमच भी अपनी सेवाएं देगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button