A2Z सभी खबर सभी जिले कीभोपालमध्यप्रदेश

लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी आवश्यक ट्रांसज़ेंडर्स फ़ैशन शो के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता का संदेश देने एवं सभी भोपाल वासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने दस नंबर स्थित राग भोपाली में ट्रांसज़ेंडर्स फ़ैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में रैंप पर ट्रांसजेंडर्स के द्वारा विभिन्न आकर्षक परिधान में वॉक कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।साथ ही इस फैशन शो में बुजुर्ग, फर्स्ट टाइम वोटर एवं अन्य प्रतिभागी भी शामिल हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल सहित भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस अवसर पर सभी भोपाल वासियों से 7 मई 2024 को अपने मताधिकार का उपयोग शत प्रतिशत करने की अपील। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के इस उत्सव में हमे भोपाल को नंबर वन बनाना है। कलेक्टर ने कहा लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी समावेशी,सुगम मतदान हम सबकी जिम्मेदारी है।

Show More
Back to top button