A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedझारखंड

झारखण्ड प्रतिभा खोज प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत खेलो झारखंड का अंतर विद्यालय प्रखंड ट्रायल

झारखण्ड प्रतिभा खोज प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत खेलो झारखंड का अंतर विद्यालय प्रखंड ट्रायल

मनोज मोदी ब्यूरो चीफ (बोकारो) :

चास प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक महाविद्यालयों, विद्यालयों, प्रतिष्ठानों का ट्रायल संत लुइस सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल के प्रांगण में 30 नवंबर को आयोजित किया गया जिसमें कुल 422 विद्यार्थियों ने शिरकत की। प्रमुख उपस्थित विद्यालयों में संत लुइस सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, एस एस इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमन डेवलपमेंट, सूर्यमल ठाकुर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सनशाइन पब्लिक स्कूल, चाचा नेहरू पब्लिक स्कूल, अग्नॉस्टिक पब्लिक स्कूल, ब्राइट मून किड्स लर्निंग स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल, बिनोद बिहारी महतो हाई स्कूल, चिल्ड्रन पैराडाइस पब्लिक स्कूल, क्राउन पब्लिक स्कूल, जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, मुकुंद मुरारी हाई स्कूल, डी ऐ वी पब्लिक स्कूल,डी ऐ वी इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु सदन, स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक हाई स्कूल, गोविन्द महतो हाई स्कूल, विश्थापित इंटर कॉलेज, जे एस एम पब्लिक स्कूल, बोकारो महिला कॉलेज, आर वी एस कॉलेज, सिटी कॉलेज, मिनी संत जेवियर्स, डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, माँ कल्याणेश्वरी विद्या मंदिर इत्यादि के हुनरमंद छात्र – छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की उम्र सीमा 8 -11, 12 -17, 18 -30 के बीच रखी गयी। खेल प्रतिपर्धा के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल,दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो सम्मिलित किए गए। आयोजन कर्त्ता NSWA इंडिया जो नेहरू युवा केंद्र से नियोजित राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसके सचिव डॉ मनोज मोदी विगत 15 वर्षों से निरंतरता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारने और तराशने के कार्य में अपना उत्क्रिस्ट योगदान दे रहे हैं ,की मौजूदगी रही। संगठन के अन्य कार्यकर्ता और संयोजक दिव्या दुबे, राजेश यादव और अन्य की साझेदारी रही। परियोजना प्रमुख, इवेंट मैनेजर डॉक्टर मनोज मोदी जी ने कार्यकर्म की रुपरेखा शानदार ढंग से तैयार किया जिसके तहत अन्य विद्यालयों के संचालनकर्त्ता की भी सहभागिता प्रमुख रही। सभी मैनेजमेंट समिति ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की ।   

Show More

MANOJ KUMAR BOKARO JHARKHAND

myself manoj modi district bureau reporter from bokaro, jharkhand
Back to top button
error: Content is protected !!