
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए नवीन लक्ष्य निर्धारित युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए ऋण सुविधा, ब्याज अनुदान का लाभ
संवाददाता धनंजय जोशी, पांढुरना
वित्तीय वर्ष 2026-27 अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के नवीन लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। म.प्र. शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उद्योग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला-छिंदवाड़ा तथा जिला-पांढुर्णा में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का संचालन किया जा रहा है।
योजना के तहत युवाओं को नवीन उद्योग (विनिर्माण), सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए जिले में संचालित बैंक शाखाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना अंतर्गत
https://samast.mponline.gov.in पर आवेदन किए जा सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत उद्यमी 3% प्रतिवर्ष की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित किस्तों का भुगतान करने की स्थिति में ब्याज अनुदान के लिए पात्र होंगे। साथ ही ऋण गारंटी (CGTMSE) शुल्क की प्रतिपूर्ति भी 7 वर्षों तक की जाएगी। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा में संपर्क कर सकते हैं।