A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

आम तोड़ने के विवाद में किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर

आम तोड़ने के विवाद में किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर
लालगंज ट्रामा सेण्टर में इलाज के दौरान घायल किशोरी सौम्या
लालगंज, प्रतापगढ़। आम तोड़ने के विवाद को लेकर पटटीदार ने किशोरी के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। शरीर में छर्रे लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी अन्तर्गत वीरसिंहपुर गांव में शनिवार सुबह आम तोड़ने के विवाद में छर्रे लगने से किशोरी घायल हो गयी। पीडित विपिन तिवारी पुत्र छेदी लाल तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी भतीजी सौम्या 16 पुत्री अम्बिकेश तिवारी गांव स्थित आम के पेड़ से आम तोड़ने गयी थी।
इसी दौरान रंजिश को लेकर पटटीदार देवेन्द्र, कमलेश तथा उसके पुत्र आदर्श वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। किशोरी के विरोध करने पर कमलेश ने तमंचे से जानलेवा फायरिंग कर दिया। जिससे शरीर में कई जगहों पर छर्रे लगने से सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर ले आये।
यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल सौम्या को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल किशोरी के चाचा विपिन तिवारी ने पुलिस को देवेन्द्र व उनके पुत्र कमलेश तथा कमलेश के पुत्र आदर्श समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज रानीगंज कैथौला सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष पटटीदार हैं। आम तोड़ने के विवाद में घटना हुई है। जमीनी रंजिश का मामला भी संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!