A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

बानसूर में वाल्मीकि समाज की ओर से मत्स्य ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन बानसूर की निदेशक अंजू जयसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य मे महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत, झांकियों और जयघोषों के साथ श्रद्धालु नाचते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में दिए योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों ने भी महर्षि वाल्मीकि के चरित्र पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।

 

Related Articles

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। सामुदायिक भवन में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर लोगो ने समाज के विकास एवं एकता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंजू मीणा, विशिष्ट अतिथि नीलम त्रिपाठी, नरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच मंगलराम सैनी, विजय कुमावत,योगेश सोनी, बबलू वाल्मीकि सहित बाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग,विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!