A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: जल संस्थान के 200 कर्मचारियों पर बेरोजगारी का संकट, निजीकरण के विरोध में उभरा आक्रोश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में जल संस्थान की 52 इकाइयों में कार्यरत लगभग 200 कर्मचारियों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विभाग द्वारा जल आपूर्ति व्यवस्था का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपे जाने के बाद वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने अपने अधिकारों की लड़ाई तेज करने का ऐलान किया है।कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से ठेका प्रथा के तहत विभाग में लगातार सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब अचानक उन्हें काम से बाहर कर दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।मामले को लेकर कर्मचारी पहले ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप चुके हैं। वहीं रविवार को मुस्करा कस्बे में कर्मचारियों ने अपनी यूनियन के साथ बैठक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में ऑपरेटर, मजदूर और बेलदार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई का सहारा भी लिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button