A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: जिलाधिकारी ने बालू माफियों पर कशा शिकंजा, अधिकारियों ने मौके पर जाकर की जांच

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।सोशल मीडिया में प्रसारित खबर व दूरभाष पर प्राप्त शिकायत जिसमें ग्राम पत्यौरा के खण्ड संख्या-31/3 के पट्टाधारक द्वारा बालू / मौरम का अवैध खनन किया जा रहा है। उक्त शिकायत के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय हमीरपुर के निर्देश के अनुपालन में दिनांक-12.01.2026 को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व खनन विभाग हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील हमीरपुर के ग्राम पत्यौरा में स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों की स्थलीय जॉच की गयी। जांच में खनन क्षेत्र ग्राम पत्यौरा के खण्ड संख्या-31/3 जो मे० शरद इण्टर प्राइजेज पता-240 4ए सिविल लाइन्स कचहरी चौराहा झांसी उ०प्र० श्री शरद प्रताप सिंह यादव पुत्र श्री श्याम सुन्दर सिंह यादव निवासी-175 पारीछा झांसी जनपद झांसी उ०प्र० के पक्ष में स्वीकृत है। उक्त क्षेत्र की जांच किसानों की उपस्थिति में की गयी। जांच में किसानों को डराने-धमकाने का कोई मामला संज्ञान में नही आया। जांच के दौरान खनन क्षेत्र में पी०टी० जेड० कैमरा व वे ब्रिज पर सी०सी०टी०वी० कैमरा व सीमास्तम्भ लगे पाये गये। इसके अतिरिक्त पट्टाधारक द्वारा अपने सीमाकिंत क्षेत्र पर स्वीकृत क्षेत्र के अन्दर खनन कार्य किया जाना पाया गया। जांच के समय मौके पर उपस्थित पट्टाधारक प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अपने स्वीकृत / सीमाकिंत क्षेत्र में ही खनन कार्य करें।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!