A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ई रिक्शा और बाईक की टक्कर, चार घायल एक गंभीर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे से खाद लादकर जा रहे ई-रिक्शा में देवगांव के समीप तेज रफ्तार बाइक के टकराने से बाइक सवार सहित ई रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मंगलवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे देवगांव निवासी अंकित पाल (24) सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी अपनी मौसी के पुत्र चंदन पाल (26) के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए किसी कार्य के लिए सुमेरपुर की ओर आ रहे थे। कस्बे से खाद लाद कर जा रहे ई रिक्शा में इनकी तेज रफ्तार बाइक देवगांव के समीप आमने-सामने टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार अंकित पाल एवं चंदन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ई रिक्शा में सवार देवगांव निवासी शांति देवी व चालक दिनेश भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। चंदन पाल की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल कानपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके चेहरे पर गंभीर चोटें लगी है। उसकी एक आंख बाहर निकल आई है। अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!