A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

ट्रेलर ख़राब होने से खेतासराय में लगा जाम

 

 

जौनपुर खेतासराय।नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला क़स्बा में रविवार की अपराह्न जाम के चपेट में आ गया । पुलिस बूथ के समीप शाहगंज मार्ग पर ट्रेलर खराब हो गया । आधे घंटे के बाद पहुँची पुलिस ने ट्रैफिक को बारी बारी रिलीज़ कराया । लगभग 40 मिनट बाद गाड़ी बनी तब वह गन्तव्य के लिए रवाना हुआ । यातायात को बहाल कराने में पुलिस को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी

 

Related Articles

बताया जाता है कि रविवार को तीन बजे मुख्य मार्ग पर उक्त स्थान पर ट्रेलर खराब हो गयी । जिससे जगह-जगह नगर में जाम लग गया । दोनों पटरियों पर वाहनों के कतार लग गई । दुपहिया वाहन और राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो उठा । पुलिस बूथ पर मौजूद जवानों ने जाम हटाने में असफ़ल रहे । मामले की जानकारी एसएचओ दीपेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस फोर्स भेजकर जाम को हटवाया । मुख्य मार्ग, स्टेशन गली, दीदारगंज और खुटहन मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे । क़रीब 3:40 बजे उक्त ट्रेलर की मैकेनिक ने मरम्मत की तब जाकर वह आगे के लिए रवाना हुई । मुख्य मार्ग के वनवे को रोककर पुलिस ने बारी बारी वाहनों को पार कराया ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button