A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हरौली के मजरा ढीहा डेरा निवासी राजेश कुमार (25)पुत्र स्व. रामप्रकाश ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अपने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों सहित लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे मजरे में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है हालांकि पूरे मजरा के लोगों की मांग है कि मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए, इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है।

मृतक अपने परिवार में तीन भाई और एक बहिन में सबसे छोटा था जबकि पिता की पहले ही मौत हो जाने के कारण मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था घर मे हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस को भेजा गया है शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!