A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कामां नहीं कामवन की मांग को लेकर अपना घर सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

 

कामां नहीं कामवन की मांग को लेकर अपना घर सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां – कामां कस्बे की समाज सेवा समिति अपना घर सेवा समिति इकाई कामवन ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से देकर कामां को कामवन बनाने की पुरजोर मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह नूतन नाम की नही अपितु शुद्धि करण की मांग है।
अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी कार्यालय पर पदाधिकारी व सदस्य गण एकत्रित हुए और उपखंड अधिकारी के नाम राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कामां नही कामवन है। जो ब्रजमंडल का प्रमुख अंग है जिसे सरकार में बैठे हुए मुखिया भली भांति जानते हैं। जिस प्रकार नगर का नाम ब्रज नगर किया गया है उसी प्रकार इस पावन भूमि का नाम भी कामवन किया जाए जो की एक इतिहास गढ़ने का कार्य होगा। इस दौरान उन्होंने हाथों में बैनर लेकर सुनो सरकार पुकार हमारी, कामवन स्वरूप पुनः लौटाओ के नारे भी लगाए। ज्ञापन देने में उमाशंकर शर्मा,हरि कुम्हेरिया,मुकुट बिहारी शर्मा,खेमराज खंडेलवाल, हरप्रसाद नाटाणी, सुनील तमोलिया महिंद्रा अरोड़ा, अनिल सोनी, सुरेश सोनी, मनोज गंगोरा वाले,राधाशरण पुजारी, गोविंद खंडेलवाल, राजेश तमोलिया सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!